ऋतिक और सुज़ेन को मिले नए पार्टनर

ऐक्टर रितिक रोशन को ऐक्ट्रेस सबा आजाद के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया था तो खूब चर्चा भी हुई थी। लेकिन अब ऐक्ट्रेस पूजा बेदी की तरफ से इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया गया है।

ऋतिक और सुज़ेन को मिले नए पार्टनर

खास बात ये है कि सिर्फ रितिक ही नहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी किसी का साथ पा चुकी हैं। पूजा ने सुजैन और अर्सलान गोनी के रिश्ते को भी उजागर कर दिया है।

रितिक रोशन को सबा आजाद और सुजैन खान को अर्सलान गोनी के साथ गोवा की एक पार्टी में एकसाथ स्पॉट किया गया। इस पार्टी में पूजा बेदी भी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की इनसाइड फोटोज भी शेयर की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थीं।

इस बीच सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अर्सलान, रितिक और सबा साथ में बेहद खुश नजर आए और टाइम स्पेंड करते नज़र आ रहे हैं। रितिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए। इनके दो बेटे हैं- रेहान और रिदान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *