प्रशासन ने नहीं सुनी बात तो चंद्रपाल सिंह ने घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा

कानपुर। शहर के जवाहर नगर में घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराने से बवाल हो गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।  hostage pakistan flag

hostage pakistan flag

जवाहर नगर निवासी चंद्रपाल सिंह पेशे से ज्योतिषी हैं। उसने शरारतन दो मंजिला घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया। मोहल्ले के लोगों ने चंद्रपाल के घर पर पाकिस्तान का झंडा देखा तो सीसामऊ थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और झंडा उतारकर कब्जे में ले लिया।

इस खबर के बाद भीड़ ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों से पुलिस से की तीखी झड़प हुई। करीब एक घंटे तक बवाल चला। सीओ सीसामऊ ब्रह्म कुमार यादव का कहना है कि पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

चंद्रपाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 2008 में उसके हाउस और वाटर टैक्स बिल काफी ज्यादा आ गया था। इसके अलावा पड़ोसी अपना घर बनवा रहे थे तो चंद्रपाल के घर को भी नुकसान पहुंचा था। दो समस्याओं को लेकर चंद्रपाल परेशान थे। नगर निगम, जल संस्थान, केडीए में दर्जनों शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चंद्रपाल ने सीसामऊ थाने व डीएम को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई। हाल में उसने ट्वीटर पर सीएम से शिकायत की फिर भी सुनवाई नहीं हुई। चंद्रपाल का कहना था कि जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो गुस्से में उसने पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। अब सभी उसकी सुन रहे हैं। hostage pakistan flag

www.naqeebnews.com

#  hostage pakistan flag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *