तीन अस्पतालों ने किया मृत घोषित, फिर भी जिंदा हो गई महिला

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक 60 वर्षीय महिला को दो जिलों के तीन अस्पतालों के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वही महिला अचानक से फिर जिंदा हो गयी। खबर के मुताबिक, किरण देवी नाम की महिला को सबसे पहले हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  hospitals

hospitals women

डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया कि उसके सिर की दो नसें फट चुकी हैं। इसके कुछ देर बाद ही महिला की सांसें ठम गयीं। जिसके बाद भी परिजनों ने हार नहीं मानी और वो महिला को हिसार के एक अन्य अस्पताल में ले गए, वहां भी महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

महिला के सभी रिश्तेदार मौत की खबर सुनते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे। जब महिला के परिजन शरीर को हिसार से फतेहाबाद ले जा रहे थे, तब उनमें से एक को महिला के हाथ में कोई हरकत महसूस हुई और उसे फिर फतेहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, वहां भी डॉक्टर्स ने यही कहा कि महिला की मृत्यु हो चुकी है।

इसके बाद परिजन महिला को घर ले गए और बॉडी को एक खाट पर रख दिया गया, और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। लेकिन जैसे ही महिला के मुंह से ऑक्सीजन पाइप हटाया गया, तभी उनकी सांसें दोबारा चलने लगीं। लोग ये देख कर चौंक गए और परिवार वालों की उम्मीद फिर से जाग उठी जिसके बाद महिला को दोबारा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

www.naqeebnews.com

# hospitals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *