भोपाल में कोचिंग क्लास से लौटते वक़्त 19 साल की छात्रा से गैंगरेप

भोपाल. भोपाल में कोचिंग क्लास से लौटते वक़्त 19 साल की बीएससी छात्रा से गैंगरेप की खबर है. पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक़ हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों ने लड़की को अगवा कर लिया. फिर एक पुलिया के नीचे ले गए और लड़की के साथ गैंगरेप किया.
बाद में लड़की को मरा हुआ समझ कर चारों मौक़े से फ़रार हो गए. हालांकि पुलिस ने चारों को अपनी गिरफ़्त में ले लिया है. भोपाल के हबीबगंज आरपीएफ चौकी से महज 100 मीटर दूर आरोपियों ने एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उन्हें एफआईआर दर्ज कराने के लिये कई घंटे तक पुलिसवालों ने चक्कर लगवाया.
फिलहाल इस मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें एक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *