होंडा ने पेश किया 80Kmpl की माइलेज वाला स्कूटर

यह शानदार टू वीलर रेट्रो लुक के साथ आता है। स्कूटर में USB चार्जिंग पोर्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है। यह स्कूटर 80 किमी प्रति लीटर की जबरदस्त माइलेज देता है। स्कूटर का वजन सिर्फ 81 किग्रा है।

होंडा ने पेश किया 80Kmpl की माइलेज वाला स्कूटर

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने 80 किमी प्रति लीटर माइलेज वाले स्कूटर का Honda Giorno वर्जन लॉन्च किया है। यह स्कूटर टू वीलर रेट्रो लुक में है। इस स्कूटर की और तारीफ ये है कि इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है।

स्कूटर के नए वर्जन में 50cc, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 4.4hp पावर जेनेरेट करता है। इसके 2022 वर्जन में मामूली बदलाव किए गए हैं। इस स्कूटर की भारतीय करेंसी में कीमत 1.34 लाख रुपये है।

कंपनी ने इस स्कूटर को अपनी होम मार्केट यानी जापान में ही लॉन्च किया है। भारत में इसे लॉन्च करने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। स्कूटर की कीमत हाल ही में लॉन्च हुए Yamaha Aerox 155 से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *