गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का न‍िधन

सोमवार 15 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई के एक अस्‍पताल में न‍िधन हो गया। गृहमंत्री की बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने दी।

गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का न‍िधन

राजेश्वरीबेन करीब 60 वर्ष की थीं और कुछ अरसे से बीमार चल रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिलने वाली ख़बरों में बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बहन के निधन के बाद गुजरात में निर्धारित अपने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर द‍िया है।

राजेश्वरीबेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से सही नहीं था और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली।

राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान में किया जाएगा।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार 14 जनवरी से अहमदाबाद में थे। आज उन्हें सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में सम्मिलित होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *