1946 में हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए

इतिहास के झरोखे से आज का दिन

1946 में हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मार्च की प्रमुख घटनाएं-

1700- छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।
1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1919 – अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मॉस्को में हुई।
1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन।
1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
2004- इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की।
2006- भारत और अमेरिका के बीच नयी दिल्ली में ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
2012- जर्मनी की एक अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014- रूस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *