ट्रंप की राष्ट्रीय प्रार्थना सभा में शामिल होगा हिंदू पुजारी

वॉशिंगटन : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय प्रार्थना सभा में प्रार्थना करने वाले कई धार्मिक नेताओं के बीच एक हिंदू पुजारी भी होगा। ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिये जाने के एक दिन बाद शनिवार (21 जनवरी) को प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। Hindu priest

Hindu priest

प्रेसिडेंशियल इनॉगरेशन कमेटी ने गुरुवार (19 जनवरी) को बताया कि मैरिलैंड के लनहम में श्री शिव विष्णु नाम के मशहूर मंदिर से नारायणचार्य एल दिगालाकोटा शनिवार को वॉशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रार्थना सभा में प्रार्थना करेंगे।

शायद ऐसा पहली बार है जब राष्ट्रीय प्रार्थना सभा में किसी हिंदू पुजारी को बुलाया गया है।

कमेटी ने बताया कि राष्ट्रपति के रूप में सभी अमेरिकियों के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करने के वास्ते सभा का आयोजन किया जा रहा है।

अमेरिका में जॉर्ज वॉशिंगटन के समय पहली बार राष्ट्रीय प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ था।

वॉशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में वर्ष 1933 से अब तक इस तरह की सात से अधिक प्रार्थना सभाओं का आयोजन हो चुका है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति सभा में शामिल होंगे और यहां स्तुति गीत और प्रार्थनाएं होंगी।

www.naqeebnews.com

# Hindu priest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *