हेडमास्टर के घर छापे में मिली एक करोड़ की संपत्ति, बैंक लॉकर खुलना बाकी

 

#  hindi news raid

शिमला। ओडिशा में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर के घर पर छापे में एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला। एक आधिकारिक के मुताबिक सतर्कता अधिकारियों ने सुंदरगढ़ जिले में कुदामूसा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर प्रमोद कुमार सामल के विभिन्न परिसरों पर एक साथ छापा मारा।

hindi-news-raid-shimla

छापेमारी में सामल की अब तक की कुल संपत्ति 1,00,20,214 रुपए होने का पता चला है।

लाकर खुलना बाकी

इसमें यह भी कहा गया है कि कुल संपत्ति का आंकड़ा थोड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि एक सहकारी बैंक में मौजूद उनका एक लॉकर अब तक खोला नहीं गया है। सामल पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगने के बाद यह छापा मारा गया।

छापे में उनकी संपत्तियों, बीमा कंपनियों में निवेश, विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि, घर पर महंगे इलेक्ट्रिकल सामान, नगद राशि, पोस्ट आफिस में सावधि जमा, एक एमयूवी और एक दुपहिया वाहन का पता चला है। सतर्कता विभाग ने कहा कि सामल 1982 में सहायक शिक्षक नियुक्त हुए और 1998 में हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत हुए। हेडमास्टर के खिलाफ सतर्कता विभाग को शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

# hindi news raid

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *