हिंडनबर्ग करने वाले हैं एक और खुलासा

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग एक और खुलासा करने की तयारी में हैं। हिंडनबर्ग के एक ट्वीट के ज़रिये इसकी जानकारी दी है। उनका ये ट्वीट कारोबारियों की चिंता बढ़ने के लिए काफी है।

हिंडनबर्ग करने वाले हैं एक और खुलासा

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने भारतीय तिथि और समय के अनुसार 23 मार्च 2023 को रात एक बजकर 33 मिनट पर ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि न्यू रिपोर्ट सून – अनएदर बिग वन।

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के खुलासे का मतलब होता है शेयर मार्किट में उस कंपनी के शेयर का औंधे मुंह गिरना। इससे पहले 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट पेश की थी। उनकी इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।

रिपोर्ट सामने आने से पहले गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए थे इसके अलावा अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर थे। इस रिपोर्ट की बदौलत गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे।अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली और ये ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गए।

हिंडनबर्ग पहले भी कई ऐसे रिपोर्ट निकल चुके हैं। साल 2020 में उन्होंने करीब 16 रिपोर्ट जारी की थीं। इन रिपोर्ट के कारण कंपनियों के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई थी। हिंडनबर्ग पहले कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट निकालते हैं फिर जब कंपनी के शेयर गिर जाते हैं तो वो उसे खरीदकर मुनाफा कमाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *