नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

नुवाकोट। नेपाल में सोमवार को काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक शिशु सहित सात लोगों की जान चली गई।

nepal heli

नुवाकोट के मुख्य जिलाधिकारी विष्णु प्रसाद पोखरेल ने रेडियो कांतिपुर से कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है और उनके शव दुर्घटनास्थल के आसपास बिखरे पाए गए। हेलीकॉप्टर के मालिक फिशटेल एयर ने भी दुर्घटना की पुष्टि की है।

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकार के प्रवक्ता देवेंद्र केसी के मुताबिक, यूरोकॉप्टर एएस 350 बी2 के साथ अंतिम संपर्क अपराह्न एक बजे हुआ था। यह हेलीकॉप्टर पांच दिन के एक शिशु की मां और उनके संबंधियों को इलाज के लिए काठमांडू लेकर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *