लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के भारी झटके

उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित आस पास के इलाक़ों में मध्यरात्रि भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में बताया जा रहा है।

लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के भारी झटके

प्रदेश में रात करीब 1.16 बजे भूकंप के तेज़ झटके आए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। सीतापुर सहित कई जिलों में भी देर रात भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए।

इस बीच किसी दुर्घटना की खबर नहीं मिली है। मध्यरात्रि के कारण अधिकतर लोग नींद में थे मगर जिन्होंने इसे महसूस किया उनके मुताबिक़ झटके इतने तेज़ थे कि घर का भारी सामान भी हिल गया और कई जगहों से लोग घरों से बाहर निकल आये।

इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को 3.6 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। साथ ही जम्मू-कश्मीर के हेनले गांव के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *