उत्तर और मध्य भारत के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में हीटवेव का असर

अप्रैल का महीना खत्म नहीं हुआ है और देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों के अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्रों बिहार और ओडिशा के कुछ कई हिस्सों में भीषण गर्मी हो रही है।

उत्तर और मध्य भारत के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में हीटवेव का असर

उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़कर आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के संकेत दे रहा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्म हवाओं और तपती धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर शनिवार रह सकता है। वहीँ पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी हीटवेव का असर 26 से 28 अप्रैल तक बना रह सकता है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव में 24 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। वहीँ पूर्वी बिहार के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग रूप ले लिए हैं। इस बेतहाशा गर्मी के साथ कुछ भागों में बारिश का भी माहौल बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गर्मी के साथ-साथ उमस का असर रहेगा।

इस बीच केरल और गुजरात के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहाँ के लोगों के लिए मौसम राहतभरा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *