रुसी मिसाइल का निशाना बना ‘हैरी पॉटर महल’

करीब सवा दो साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में इस बार एक ख़ास ईमारत का नुकसान हुआ है। रूस द्वारा यूक्रेन को निशाना बनाए जाने पर यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा चर्चा में आ गया है।

रुसी मिसाइल का निशाना बना 'हैरी पॉटर महल'

इस जगह पर हैरी पॉटर कैसल के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर हमले की खबर है। इस हमले में एक रूसी मिसाइल ने पांच लोगों की जान ले ली है और 30 लोग घायल हो गए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। दोनों देशों का एक दूसरे पर हमला जारी है। जिसमे दक्षिणी बंदरगाह स्थित ‘हैरी पॉटर कैसल’ के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर एक रूसी मिसाइल के हमले से भारी नुकसान हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, हमले के समय हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था। इस हमले में एक गर्भवती महिला के भी घायल होने की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि इस कैसल का निर्माण गॉथिक शैली में कराया गया था। हमले से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

मिसाइल हमले के बाद वायरल वीडियो में इमारत में आग लगी हुई देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि यह ओडेसा पर अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *