हार्दिक पांड्या बोले – मेरी घड़ी की कीमत 1.50 करोड़ रुपये है, 5 करोड़ नहीं

मुंबई, 17 नवंबर : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर उनकी घड़ी को लेकर फैलाई जा रही ख़बरों पर सफाई दी है। पांड्या ने कि उनके पास जो घड़ी है उसकी कीमत 5 करोड़ नहीं, बल्कि 1.50 करोड़ रुपये है।

हार्दिक पांड्या बोले - मेरी घड़ी की कीमत 1.50 करोड़ रुपये है, 5 करोड़ नहीं

सोशल मीडिया में ख़बरें थीं कि हार्दिक की घड़ी की कीमत 5 करोड़ रुपये है, जिसे कथित रूप से जब्त कर लिया गया है और दुबई से वापसी पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। हालांकि पांड्या ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क को लेकर मेरे डिक्लेरेशन के बारे में सोशल मीडिया पर गलत बातें की जा रही हैं।

क्रिकेटर पांड्या ने कहा कि दुबई से यहां उतरने और अपना सामान लेने के बाद, वह खुद के सामान की घोषणा करने और सीमा शुल्क अदा करने के लिए मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क काउंटर पर गए थे। सीमा शुल्क विभाग ने क्रिकेटर से सभी खरीद दस्तावेज मांगे, जो उन्होंने जमा कर दिए हैं और अब वे उस शुल्क के लिए उचित मूल्यांकन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *