शुभ दीवाली कह रही हैं अजय देवगन की सिंघम और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3

अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ दोनों ही फिल्में पहली नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

शुभ दीवाली कह रही हैं अजय देवगन की सिंघम और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3

दमदार स्टारकास्ट वाली इन दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन अपनी कॉप यूनिवर्स का जलवा लेकर आ रहे हैं जबकि कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 से मंजूलिका की डरावनी और भूतिया कहानी से रूबरू कराएंगे।

इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। दोनों ही मेगा बजट फिल्में हैं लेकिन दिवाली पर किसका स्वैग दिखेगा यह तो कलेक्शन रिपोर्ट बताएगी।

दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दोनों ही फिल्में बराबरी पर हैं। मज़ेदार बात यह है कि दोनों ही अपनी-अपनी सिरीज की तीसरी किस्त हैं।

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी हैं जबकि विद्या बालन 17 साल बाद मंजुलिका के रूप में वापसी कर रही हैं।

सिंघन अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *