भाजपा महिला नेता को फेसबुक पर कहे अपशब्द, एफआईआर दर्ज

sayna-nc-नई दिल्ली । भाजपा महिला नेता को फेसबुक पर अपशब्द कहे। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शायना एनसी ने शेख अकमल आजमी नाम के शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है आजमी ने उन्हें फेसबुक पर गाली दी है।
मुंबई पुलिस को दी शिकायत में शायना ने कहा कि उन्होंने 18 अप्रैल को एक टीवी चैनल में इंटरव्यू दिया और उसका लिंक अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया। इसके बाद शनिवार को उनके पीए ने उन्हें बताया आजमी ने उन्हें कमेंट बॉक्स में गालियां दी हैं।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद शायना ने उन्हें आरोपी के बारे में लिखित शिकायत दी। शायना ने कहा कि यह बहुत ही घटिया हरकत है। दुख होता कि लोगों की सोच कितना गिरी हुई है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर देखा तो पाया कि उसने अपनी वॉल पर ज्यादातर पोस्ट एमआईएम के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी की पोस्ट और भाषण शेयर कर रखा था। ऐसे में हम ओवैसी से पूछना चाहेंगे कि क्या औवैसी महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।
एफआईआर की खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी ध्यानेश्वर चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *