पश्चिमोत्तर क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश ने बदले मौसम के मिज़ाज

पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर होने वाली हल्की बारिश से मौसम के तेवर बदल गए हैं। अगले दो दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 तथा 15 दिसंबर को क्षेत्र में घना काेहरा छाया रह सकता है । पिछले चौबीस घंटों में अमृतसर, गुरदासपुर सहित कहीं कहीं हल्की बारिश हुई और शेष भाग में न्यूनतम पारे में वृद्धि हुई जिससे चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, सिरसा, रोहतक, भठिंडा का पारा क्रमश: 11 डिग्री , लुधियाना 12 डिग्री, पटियाला 12 डिग्री रहा। हिसार 10 डिग्री, नारनौल 10 डिग्री, भिवानी का पारा नौ डिग्री रहा।

पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जिससे अमृतसर का पारा आठ डिग्री और गुरदासपुर 11 डिग्री रहा। पठानकोट 10 डिग्री, आदमपुर नौ डिग्री, फरीदकोट 10 डिग्री तथा हलवारा भी 10 डिग्री रहा। दिल्ली का पारा 10 डिग्री और जम्मू का पारा 10 डिग्री रहा।

हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई तथा चोटियों पर हिमपात हुआ। शिमला का पारा 7 डिग्री, मनाली 5 डिग्री, उना 9 डिग्री, सोलन छह डिग्री, कल्पा 1 डिग्री, भुंतर 8 डिग्री, धर्मशाला 6 डिग्री, सुंदरनगर 6 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *