गुजरात में दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू, PM की मां नें डाला वोट

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें गुजरात के 14 जिलों की 93 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। याद दिल दें कि गुजरात में पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को हुआ था जिसमें 66.75 फीसदी मतदान हुआ था।

– अपनी खराब तबियत और बिगड़ी हालत के बावजूद पीएम मोदी की मां हीराबेन वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं।
– हीराबेन के साथ उनके दुसरे बेटे और पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी भी मौजूद रहे।

वोट डालने के बाद अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी डाला वोट डाला। अमित शाह ने सभी लोगों से वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि उत्साहपूर्ण माहौल में हो रहे मतदान में सभी अपना सहयोग दें। मतदान के बाद वो मंदिर पहुंचे और प्रार्थना की।

अहमदाबाद के वेजलपुर में वोट डालने पहुंचे अरूण जेटली ने कहा, ”गुजरात ने पिछले कई सालों से विकास यात्रा में प्रगति की है। गुजरात की जनता बहुत अधिक संख्या में बाहर वोट डालने के लिए और इस विकास यात्रा को कायम रखे।उनके बाद अल्पेश ठाकोर भी अपना वोट देने वहां पहुंचे।

पीएम मोदी भी डालेंगे वोट:
– खबरों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट डालने के लिए दिल्ली से अहमदाबाद जाएंगे।
– बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मतदान करेंगे।

2012 के लहराया था बीजेपी का झंडा:
– 2012 के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं।
– यहां 93 में से 33 सीटें ओबीसी और 15 सीटें पाटीदार बहुल हैं। दोनों ने कांग्रेस को सपोर्ट किया है। बता दें कि

पीएम ने लोगों से की मतदान करने की अपील
– वोटिंग से पहले आज सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए गुजरात की जनता से वोटिंग करने की अपील की।
– पहले फेज में 66.75% वोटिंग हुई थी, जो पिछली बार से 4% कम थी।

इन जिलों में वोटिंग :
– आज बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरवली, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेडा, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, आणंद, वडोदार और छोटा उदेपुर मतदान होना है।

चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *