झांसी । देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। grp soldier

जहां हवस के अंधे जीआरपी जवान ने घर में घुसकर महिला की अस्मत ही लूट ली। सिपाही महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाही शुरू कर दी है।
जनपद के प्रेमनगर थानांतर्गत रानीलक्ष्मी नगर में एक महिला अपने घर मे रहती है।
महिला के अनुसार, तीन महीने पहले जब वह अपने घर थी, उसी दौरान मानिकपुर जीआरपी में तैनात सिपाही शफीक झांसी आकर उसके घर में घुस गया।
इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
# grp soldier













