लखनऊ में ठण्ड बढ़ते ही फिर स्कूल बंद होने के आदेश

लखनऊ : एक बार फिर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ और आस पास के क्षेत्र शीत लहर और कड़ाके की ठण्ड की चपेट में हैं जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। growing cold

growing cold

बढ़ती ठण्ड के मद्देनज़र छोटे बच्चों को शीतलहर से बचने के लिए ज़िलाधिकारी लखनऊ सतेंद्र  सिंह ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों  को अगले दो दिनों यानि 19 व 20 जनवरी को शैक्षिक कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो के इससे पहले 23 दिसंबर से कड़ाके की ठण्ड की वजह से लखनऊ के स्कूल  बंद थे और17 जनवरी को खुले थे।

जहाँ एक तरफ कड़ाके की ठण्ड से बच्चे काँप रहे हैं वही बड़े बूढ़े भी कोई न कोई बहाना ढूंढ रहे हैं की घर से कम ही निकला  जाये या कोई ज़रूरी काम हो तो ही निकला जाये।

फ़िलहाल ज़िलाधिकारी लखनऊ ने छोटे बच्चों को राहत देते हुए आगामी 19 और 20 जनवरी तक सभी शैक्षिक कार्य बंद रखने के आदेश दिए हैं।

www.naqeebnews.com

# growing cold

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *