मास्क बनाकर लोगों की मदद कर रहीं हैं ‘फर्स्ट लेडी’

इसी की एक मिसाल पेश की है देश की पहली महिला यानी कि ‘फर्स्ट लेडी’ श्रीमति सविता कोविंद ने. राष्ट्रपति की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया है. वो राष्ट्रपति भवन के अंदर ही सिलाई मशीन पर कपड़े का फेस मास्क बना रही हैं. ये मास्क अलग-अलग शेल्टर होम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

पंजाब में भी एक 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरदेव कौर सिलाई मशीन लेकर फेस मास्क बना रही है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी एक वीडियो साझा की है. जिसमें यह कह रही हैं कि वो फेस मास्क बनाती हैं और खुद ही गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच इसे बांटती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *