जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए महिला बटालियन बनेगी

stone_kashmirनई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए महिला बटालियन बनेगी. जम्मू-कश्मीर पुलिस की बटालियन के लिए करीब 1000 महिलाओं की भर्ती की जाएगी। ये बटालियन शुरुआती तौर पर घाटी में होने वाली पत्थरबाजी जैसी घटनाओं से निपटेगी। ये महिलाएं राज्य में बनाई जा रहीं पांच इंडिया रिजर्व्ड बटालियंस (आईआरबी) का हिस्सा होंगी।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पांच आईआरबी की 5000 पोस्ट के लिए 1 लाख 40 हजार यूथ ने एप्लाई किया है। इनमें से 40 फीसदी कश्मीर घाटी से हैं। आईआरबी के लिए भर्ती की प्रोसेस शुरू हो गई है। होम मिनिस्टरी के एक ऑफिशियल ने बताया कि ये महिला बटालियंस शुरुआती तौर कश्मीर घाटी में होने वाली पत्थरबाजी जैसी घटनाओं और लॉ एंड ऑर्डर की दूसरी ड्यूटी में लगाई जाएंगी।
बता दें कि आईआरबी बनाने का मकसद कश्मीर के लोकल यूथ्स को रोजगार देना है। इनमें 60 फीसदी पोस्ट राज्य के बॉर्डर वाले जिलों से भरी जानी हैं। इनमें हर एक बटालियन पर 61 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इसका 75 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार देगी।
आईआरबी के अमले को आमतौर पर उसके संबंधित राज्य में ही तैनात किया जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में भी तैनातforce

किया जा सकता है।
फिलहाल, अलग-अलग राज्यों में 144 आईआरबी हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चार, माओवाद प्रभावित राज्यों में 12 और जम्मू-कश्मीर में 5 आईआरबी बनाई जा रही हैं।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *