नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्ती के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : शाह

नयी दिल्ली 26 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा है कि मोदी सरकार सभी तरह के नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ाई के साथ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्ती के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : शाह

नशीले पदार्थ और अवैध तस्करी विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर श्री शाह ने एक ट्वीट में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहे नारकोटिक्स ब्यूरो के कर्मियों की सराहना की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “नशीले पदार्थ और अवैध तस्करी विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस पर मोदी सरकार सभी तरह के नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति के प्रति वचनबद्धता को दोहराती है।

मैं नशीले पदार्थों की समस्या के खिलाफ अभियान चला रहे नारकोटिक्स ब्यूरो के कर्मियों के प्रयासों की सराहना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *