गूगल ने ‘हाफ मून जनवरी’ शीर्षक से जारी किया डूडल

टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल महत्वपूर्ण अवसरों पर यूजर्स के लिए क्रिएटिव डूडल जारी करती है। अपनी इसी परंपरा को जारी रखते हुए कंपनी ने जनवरी में घटते चंद्रमा को चिह्नित करने के लिए ‘राइज ऑफ द हाफ मून जनवरी’ नामक डूडल जारी किया है।

गूगल ने 'हाफ मून जनवरी' शीर्षक से जारी किया डूडल

इस डूडल पर क्लिक करने से एक कार्ड गेम खुलता है जिसमें यूज़र को चंद्रमा के चक्र से संबंधित जानकारी मिलती है। बताते चलें कि साल के पहले महीने जनवरी को वुल्फ मून के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इन दिनों की ठंडी और लंबी रातों को भेड़ियों की आवाज से जोड़ा जाता है।


इस गूगल डूडल गेम सीरीज का उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि यूज़र्स को चंद्रमा के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है।


वुल्फ मून को ध्यान में रखते हुए इस खगोलीय थीम को गेम से जोड़ा गया है। खेलते समय खिलाड़ियों को “पैक में शामिल होने” का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें हिस्सा लेकर खिलाड़ नए बोर्ड्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इस नए कार्ड गेम की खासियत यह है कि यह बेहद सरल और आकर्षक है। उपयोगकर्ताओं को अंक अर्जित करने के लिए चंद्र चक्र के विभिन्न चरणों के बारे में बताना होगा, जिससे इस संबंध में उनके ज्ञान का पता चलता है। ख़ास बात यह है कि इसमें जीतने वाले को खास इनाम दिए जाने की भी व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *