चीन के वुहान से अच्छी खबर, आज सामने नहीं आया कोई कोरोना का मामला

पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमण का मुख्य केंद्र रहे मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। इससे पहले भी हाल फिलहाल में ऐसे कई दिन हो चुके हैं, जब वुहान में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया हो।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के हेल्थ कमीशन के हवाले से कहा कि पूरे हुबई प्रांत में भी शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित किसी भी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण के चलते हुबई प्रांत के वुहान शहर में तीन नई मौतें देखने को मिली हैं।

इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी के निपटारे पर जी-20 विशेष शिखर बैठक पेइचिंग से वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेकर कोविड-19 महामारी को पराजित करने के लिए एक साथ कोशिश करने का आह्वान किया था।

शी ने बल देते हुए कहा कि नोवेल कोरोना वायरस की आपात महामारी के समक्ष चीन सरकार और चीनी जनता ने कठिनाइयों के बावजूद हमेशा जनता की जान की सुरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर महामारी के खिलाफ एक जन युद्ध चलाया। उन्होंने कहा था कि कठोर प्रयासों और भारी बलिदान करने के बाद अब चीन में महामारी की नियंत्रण की स्थिति निरंतर अच्छी हो रही है और जीवन के साथ उत्पादन व्यवस्था की बहाली में तेजी आ रही है, लेकिन हम इसे लेकर सतर्कता कम नहीं कर सकते। वर्तमान में महामारी विश्व भर में फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *