सोना 180 रुपये चमका; चांदी में भी तेजी

नयी दिल्ली। अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस सप्ताहांत दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय बाजार में मांग निकलने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपये चमककर 27,930 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चाँदी भी 50 रुपये उछलकर 39,650 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। gold rate

gold rateबाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में आयी बड़ी गिरावट तथा स्थानीय स्तर पर सुस्त माँग के कारण घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोना दस माह के निचले स्तर और चांदी छह माह के निचले स्तर पर आ गयी थी।
सप्ताहांत पर शुक्रवार को लंदन में सोना हाजिर में पांच डॉलर से अधिक की तेजी रही।

यह 1,135.25 डॉलर तथा अमेरिकी सोना वायदा सात डॉलर की तेजी से 1,136.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

सोने की कीमतों पर लेकिन आज यह दबाव थोड़ा हल्का रहा और घरेलू स्तर पर वैवाहिक सीजन में जेवराती मांग बढ़ने से इसकी चमक लौटी।

www.naqeebnews.com

# gold rate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *