पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान के नाम पर सोने का सिक्का

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बेहद अनोखे सम्मान से नवाज़ा गया है।

पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान के नाम पर सोने का सिक्का

पेरिस के प्रसिद्ध ग्रेविन संग्रहालय ने किंग खान को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सोने का सिक्का जारी किया है, जिस पर उनका नाम और तस्वीर उकेरी गई है।

अपनी तरह के अनोखे सम्मान के साथ 58 वर्षीय शाहरुख खान यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता हैं। बताते चलें कि शाहरुख़ को फिल्म जगत में उनकी सेवाओं के सम्मान में यह सिक्का दिया गया है।

पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान के नाम पर सोने का सिक्का

गौरतलब है कि यह सिक्का साल 2018 में जारी किया गया था, लेकिन एक फैन ने हाल ही में सिक्के की फोटो साझा की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई। अब किंग खान के फैंस इस उपलब्धि पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।

इसके अलावा पेरिस के मैडम तुसाद संग्रहालय में शाहरुख खान के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और रणवीर सिंह सहित अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की मूर्तियां हैं।

काम की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘किंग’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *