गोएयर का क्रिसमस डिस्काउंट प्लान, मात्र 999 में करें हवाई सफर

नई दिल्ली। एयरलाइन्स कंपनियों की आपसी प्रतियोगिता में हवाई यात्रियों के तो मजे हो गए है। ज्यादातर विमानन कंपनियां यात्रियों को आकर्षित करने के लिए क्रिसमस के मौके पर धमाकेदार ऑफर लेकर आ रही है। अब गोएयर क्रिसमस कैंपेन के तहत डिस्काउंट ऑफर लाई है, जिसके अंतर्गत यात्री 999 रुपए के किराए (सभी कर समेत) से लेकर टिकट बुक करवा सकते हैं। ये यात्राएं 9 जनवरी से लेकर 15 अप्रैल के बीच की जा सकती है। इच्छुक जन 21 तारीख से शुरू हो चुके इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं। आप ये बुकिंग कंपनी की वेबसाइट, कॉल सेंटर और एजेंट्स के जरिए करवा सकते हैं। goair christmas

goair christmas

इससे पहले किफायती दरों पर उड़ान सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये किराये में भारी छूट की घोषणा की थी। स्पाइसजेट के तहत सीमित अवधि के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये किराया 3,111 रुपये से शुरू होगा जिसमें सभी प्रकार के कर और शुल्क शामिल होंगे।  स्पाइसजेट ने कहा कि सोमवार से शुरू तीन दिवसीय ‘फेस्टिव सीजन सेल’ 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को समाप्त होगा। इस योजना के तहत यात्रा अवधि 15 जनवरी 2017 से 28 अक्टूबर 2017 के बीच के लिये है। एयरलाइन के अनुसार छूट भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ान और भारत के लिए होगी। इसमें एक तरफ का किराया 3,111 रुपये से शुरू होगा।

एयर एशिया ने न्यू ईयर ऑफर पेश किया है और इस ऑफर के तहत एयर एशिया 917 रुपए (सभी कर सहित) में हवाई यात्रा का टिकट दे रही है। यह फरवरी 1 जनवरी 2017 तक के लिए खुला है। ये 1 मार्च 2017 से लेकर 31 अक्टूबर 2017 तक की यात्राओं पर लागू होगा।  इसी बीच आपको बताते चलें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले दिनों एक मोबाइल ऐप शुरू किया है जिससे विमान यात्री विभिन्न सेवाओं के बाबत अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने एयरसेवा नाम के मोबाइल ऐप की शुरुआत की है ताकि लोगों को सुविधाजनक और परेशानियों से रहित हवाई यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

www.naqeebnews.com

# goair christmas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *