गोवा में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

पणजी : गोवा में विधानसभा चुनाव शनिवार को हो गए। यहां 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए हैं। गोवा में अभी भाजपा की सरकार है। Goa

Goa

लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की तरफ से भी टक्कर मिली है।

सीवोटर्स के सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होगी।

सर्वे में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 14 सीटें दी गई थीं। वहीं आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिल रही थीं।

सर्वे में यह भी कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की वजह से गोवा में कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर को भुना नहीं पाएगी।

गोवा में शाम तीन बजे तक 67 फीसदी मतदान हुआ था। गोवा के साथ ही शनिवार को पंजाब में भी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए।

पंजाब में भी कांग्रेस, भाजपा-शिरोमणी अकाली दल और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर है। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

www.naqeebnews.com

# Goa

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *