प्रियंका चोपड़ा एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय सिनेमा का रुख करती नज़र आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक नए इंटरव्यू में अपने करियर के नए पड़ाव की तैयारी के बारे में बात की।

एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में वह तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। साथ ही इस इंटरव्यू में उन्होंने ‘डॉन’ और ‘कृष’ फ्रेंचाइजी में वापसी की अफवाहों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में उन दूसरी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में भी हिंट दिया, जिनमें उनके होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें उनकी पिछली फ्रेंचाइजी ‘कृष 4’ और ‘डॉन 3’ भी शामिल हैं। वैसे तो यह जानकारी उनके इंडियन फैंस के लिए अच्छी खबर है, लेकिन एक्ट्रेस ने ज्यादा कुछ बताए बिना अपनी बात को सीक्रेट रखा। वहीँ इस आधी अधूरी जानकारी ने उनको लेकर चाहने वालों में उत्सुकता बढ़ा दी है।
इंटरव्यू में प्रियंका ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी को लेकर एक्साइटमेंट दिखाया। एक सवाल के जवाब में प्रियंका का कहना था, ‘हां मैं बहुत खुश हूं और लगभग छह साल के बाद भारत आकर यहां काम करना, बहुत अच्छा लग रहा है। यहां कल्चर मेरी लाइफ का फेवरेट पार्ट है और, आप जानते हैं, भारत में यह फिल्म बना रही हूं, क्योंकि अगर भारतीय सिनेमा में वापस आने का कोई और तरीका होता, तो वह यही है।’
यहां के कल्चर को अपनी ज़िंदगी का फेवरेट पार्ट बताते हुए प्रियंका ने कहा कि वह ऐसे किरदारों और दुनियाओं में वापस आने के लिए तैयार होंगी जिनमें अच्छी कहानी कहने की क्षमता हो। कृष और डॉन की फ्रेंचाइजी में वापसी के सवाल पर उन्होंने प्रोडक्शन डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी दिए बिना दोनों फिल्मों के साथ अपने कनेक्शन को माना।















