मजबूत वैश्विक संकेतों से सोना वायदा 14 रुपए चढ़ा

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने पर स्थानीय वायदा बाजार में सटोरियों की लिवाली बढऩे से आज सोना 14 रूपये बढक़र 28,075 रपये प्रति दस ग्राम हो गया।

gold

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिये सोना वायदा भाव 14 रूपये यानी 0.05 प्रतिशत बढक़र 28,075 रूपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें एक लॉट के लिये कारोबार हुआ।

 

इसी प्रकार फरवरी डिलीवरी का सोना वायदा भाव 9 रूपये यानी 0.03 प्रतिशत बढक़र 28,060 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 88 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

 

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने और डॉलर के कमजोर पडऩे के समाचार से कीमती धातुओं में खरीदारी का जोर रहा। यही वजह रही कि यहां भी वायदा बाजार में सटोरियों की लिवाली रही। सिंगापुर में सोना 0.43 प्रतिशत बढक़र 1,185.90 डालर प्रति औंस बोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *