गुलाम नबी आजाद ने ओवैसी को बताया बीजेपी का एजेंट

कानपुर :  कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार रात एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताते हुये कहा कि उन्हें मुसलमानों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है बल्कि वह भाजपा से पैसे लेकर मुस्लिम वोट काटते हैं. Ghulam nabi

Ghulam nabi

कानपुर में समाजवादी पार्टी के समर्थन में कर्नलगंज इलाके में रैली करने पहुंचे गुलाम नबी आजाद के सभा स्थल के सामने ही ओवैसी की जनसभा हो रही थी.

आजाद ने आते ही ओवैसी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के हक में बड़ी बड़ी बातें कर रहे ओवैसी ने हैदराबाद में मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया.

आजाद ने आरोप लगाया कि ओवैसी ने मुसलमानों को बहकाकर वोट मांगा और जीते लेकिन मुस्लिमों के लिये कुछ भी नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा के एजेंट हैं और मुसलमानों को बहकाकर उनका वोट काटने आये हैं ताकि भाजपा जीत सके.

आजाद बोले कि ओवैसी ने करोड़ों रूपये भाजपा से लिए हैं, आजाद ने आरोप लगाया कि पहले ओवैसी ने बिहार के मुसलमानों को फुसलाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और अब वह उत्तर प्रदेश आए हैं ताकि भाजपा को जिता सकें. गौरतलब है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी की ओर से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं.

www.naqeebnews.com

# Ghulam nabi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *