मध्य प्रदेश में कॉल सेंटर नंबर 1075 पर लें कोविड की जानकारी

भोपाल, 21 अप्रैल : मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हर जिले में कोविड मरीजों के लिये 1075 कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।

मध्य प्रदेश में कॉल सेंटर नंबर 1075 पर लें कोविड की जानकारी

श्री सारंग ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के डीन से चर्चा में कहा है कि मरीज के परिजन कॉल सेंटर पर कॉल कर शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में खाली बिस्तर की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर मरीज को भर्ती करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज आयुष, डेन्टल और होम्योपैथी के डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को भी जल्द ही ट्रेंनिग देंगे। इससे अस्पतालों और केयर सेंटरों में स्टॉफ की कमी की पूर्ति हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज इस संकट से निपटने के लिये कुछ नवाचार भी करें और अवगत करवाये।

उन्होंने कहा कि एक मई से 18 की उम्र के ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन की आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिये गये है। विस्तृत निर्देश अलग से जारी किये जा रहे हैं। ऑक्सीजन और मेडिकल की आवश्यकतानुसार डिमांड पहले से भेजें। साथ ही ऑक्सीजन टेंकर की सप्लाई स्टेशन से डम्पिंग स्टेशन तक मेपिंग के लिये एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाएँ, जो लगातार उसकी मॉनीटरिंग करें। अस्पतालों में मरीजों को अच्छा वातावरण मिले, इसकी हर संभव कोशिश की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *