जर्मनी में 17 साल के लड़के ने ट्रेन में मचाया कोहराम

 

 

बर्लिन। दक्षिणी जर्मनी में एक 17 वर्षीय अफगान लड़के ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों पर हमला कर दिया। हमले में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बवेरिया शहर के गृह मंत्री जोआचिम हरमैन ने सरकारी टेलीविजन एआरडी को बताया कि हमलावर को पुलिस ने बाद में मार गिराया। हमलावर की पहचान बवेरिया के ओस्चेनफर्ट शहर के रहने वाले के तौर पर की गयी है।   हमले के पीछे के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है। train german

जानकारी के मुताबिक़ हमलावर लड़का हाथों में कुल्हाड़ी और चाकू लेकर आया था।  उसने यह कोहराम दक्षिण जर्मनी स्थित वर्जबर्ग हेडिंस्फील्ड और ऑचसेंफर्ट के बीच चलने वाली ट्रेन में मचाया। बताया जा रहा है कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्लोगन लगाते सुना था।

ट्रेन में हुआ यह हमला आतंकी हमला था या नहीं ये फिलहाल साफ़ नहीं हो सका है।  वहीं लड़के ने स्लोगन लगाए थे या नहीं इसकी भी तफ्तीश की जा रही है।  पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि लड़के को उन्होंने मार गिराया है।

जानकारी में ये भी सामने आया है कि इस हमले में करीब तीन यात्रियों की हालत बेहद गम्भीर है।  वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद लगभग लोग सदमे में हैं।  पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि हमलावर लड़का अफगानी है और वो जर्मनी में शरणार्थी के तौर पर गुज़र-बसर कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *