पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन, स्वाइन फ्लू से थे पीड़ित

नई दिल्ली। पूर्व रक्षामंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिन ने स्वाइन फ्लू से जूझ रहे थे।


फर्नांडीस सबसे पहले 1967 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर और नालंदा लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व किया। वे कई बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए। उन्होंने संचार, उद्योग, रेलवे और रक्षामंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

अल्ज़ाइमर यानी स्मृतिलोप की बीमारी से पीड़ित फर्नांडिस ने सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू हो गया था। कर्नाटक में मंगलोर के रहने वाले फर्नांडिस आपातकाल का विरोध करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे।

वे सबसे पहले 1967 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर और नालंदा लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व किया। वे कई बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए। उन्होंने संचार, उद्योग, रेलवे और रक्षामंत्री के तौर पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *