गूगल के 2025 के ट्रेंडिंग सर्च में जेमिनी टॉप पर

गूगल ने 2025 के लिए अपनी सालाना ट्रेंडिंग सर्च रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस साल दुनिया भर में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले वर्ड सर्च शामिल हैं। गूगल की ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि इस साल जेमिनी गूगल पर सबसे ज्यादा तलाशा जाने वाला टॉपिक रहा। वहीं चैटजीपीटी लिस्ट में ग्रोक आदि से भी पीछे रहा है।

गूगल के 2025 के ट्रेंडिंग सर्च में जेमिनी टॉप पर

गूगल हर साल एक रिपोर्ट जारी करती है, जो बताती है कि सालभर लोगों ने किस विषय को सबसे ज्यादा सर्च किया। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि लोगों ने इस साल एआई चैटबॉट्स को सबसे ज़्यादा सर्च किया।

इस साल भारत में गूगल के जेमिनी एआई टूल को सबसे ज्यादा सर्च किया गया और इसने इस मामले में चैटजीपीटी को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में लोग क्रिएटिविटी के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी के लिए भी एआई प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग कर रहे हैं।

गूगल की यह वार्षिक सर्च इनसाइट बताती है कि गूगल जेमिनीआईपीएल के बाद इस साल का सबसे ट्रेंडिंग सर्च रहा। एआई कैटेगरी में जेमिनी के बाद जेमिनी एआई फोटो दूसरे स्थान पर, जबकि एलन मस्क की कंपनी xAI का एआई चैटबॉट तीसरे।

इस तलाश में चाइनीज चैटबॉट डीपसीक चौथे और परप्लेक्सिटी पांचवे स्थान पर रहा। बाकी ट्रेंडिंग सर्च की बात करें तो गूगल एआई स्टूडियो छठे, चैटजीपीटी सातवें, चैटजीपीटी गिबली आर्ट आठवें, फ्लो नौंवे और गिबली स्टाइल इमेज जनरेटर 10वें स्थान पर रहा।

कॉन्टेक्स्ट के क्रम में देखें तो लोगों ने ग्रोक को मजाकिया चैटिंग के लिए, परप्लेक्सिटी को सर्च-स्टाइल रिस्पॉन्स और डीपसीक को इमेज जनरेशन के लिए ज्यादा यूज किया।

रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन यूजर्स ने इस वर्ष एआई असिस्टेंट, एडिटर और इमेज जनरेटर के पूरे इकोसिस्टम को यूज किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल एआई हर किसी की कंपेनियन बन गई। लोगों ने सीखने, क्रिएट करने और अपने काम करने के लिए एआई का भरपूर प्रयोग किया है।

जेमिनी के नैनो बनाना मॉडल के जरिए इस साल लोगों ने अलग-अलग स्टाइल में अपनी फोटोज बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की। यह बताता है कि यूज़र ने अपनी प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ आर्ट से जुड़े कामों के लिए भी एआई टूल्स की मदद ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *