आमिर खान पहुंचे पहलवान गीता फोगट की शादी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोटग की बेटी और विश्व स्तरीय महिला पहलवान गीता फोगट की शादी में पहुंचे। पहलवान महावीर सिंह फोगट की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ में फोगट का किरदार निभा रहे आमिर शादी में ढेरों गिफ्ट्स के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। गीता की शादी बलाली गांव के पहलवान पवन कुमार के साथ हो रही है, और उनके परिवार ने विशाल कार्यक्रम आयोजित कराया है। geeta phogat marriage

geeta phogat marriage

आमिर को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है, यहां पर भी जब वह शादी में पहुंचे तो उन्होंने बिलकुल किसी पारिवारिक सदस्य की ही तरह बर्ताव किया। आमिर ने न सिर्फ शादी में आने वाले अन्य मेहमानों को खुद स्वागत किया बल्कि मीडिया को भी हैंडल किया।

23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही दंगल में आमिर गीता के पिता का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने अपनी दोनों बेटियों को बेटों की ही तरह कुश्ती और पहलवानी के लिए ट्रेंड किया। इसका नतीजा भी आया और फोगट की दोनों बेटियों गीता और बबिता ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हुए भारत के लिए कई बार गोल्ड मेडल जीता।

जहां तक रील लाइफ गीता और बबिता का सवाल है तो फिल्म में फातिमा सना शेख और सनाया मल्होत्रा फिल्म में उनके बचपन का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा जायरा वसीन और सुहानी भट्नागर फोगट की बेटियों के युवा होने के बाद का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ गाना हानिकारक बापू जिसे लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है काफी चर्चित हो चुका है और फैन्स की जुबान पर चढ़ गया है।

फिल्म में हर एक बारीकी का काफी खयाल रखा गया है। आमिर जहां फिल्म में हरियाणवी बोलते नजर आएंगे वहीं उन्होंने इस फिल्म के लिए इतना ज्यादा वेट गेन कर लिया था कि उन्हें अपनी दिनचर्या में दिक्कतें पेश आने लगी थीं। अपनी हर फिल्म के लिए एक दम परफेक्ट लुक लेने के लिए मशहूर आमिर हालांकि जब शादी में पहुंचे तो वह बेहद शालीन लग रहे थे।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदें की जा रही हैं। हालांकि दंगल के नजदीक ही बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डियर भी रिलीज होगी तो ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा तगड़ी कमाई कर पाती है। फिलहाल आप देखिए, गीता की शादी में पहुंचे आमिर खान की और शादी के कार्यक्रम की बाकी तस्वीरें।

www.naqeebnews.com

# geeta phogat marriage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *