गाजा युद्ध वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा है, यह लेबनान, सीरिया, इराक और यमन तक पहुंच चुकी है- संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि गाजा में चल रहे युद्ध से वैश्विक सुरक्षा को खतरा है, युद्ध पहले ही कब्जे वाले वेस्ट बैंक, लेबनान, सीरिया, इराक और यमन तक पहुंच चुका है।

गाजा युद्ध वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा है, यह लेबनान, सीरिया, इराक और यमन तक पहुंच चुकी है- संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा परिषद की बैठक के संबोधन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि युद्ध वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया और कहा कि गाजा के नागरिकों को सामूहिक रूप से दंडित नहीं किया जा सकता है।

इजरायली प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। उन्होंने गाजा युद्ध को रोकने के लिए महासचिव द्वारा अनुच्छेद 99 के उपयोग की आलोचना की है। दूसरी ओर बैठक के दौरान अमरीका ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का विरोध करते हुए प्रस्ताव पर वीटो कर दिया।

एएफपी से मिली जानकारी के मुताबिक़ हमास का कहना है कि इजरायली क़ैदियों को छुड़ाने की कोशिश नाकाम बना दी गई है। इस दौरान इजरायली बमबारी में इजरायली सैनिकों के मरने की भी ख़बरें आ रही हैं। हमास का कहना है कि बमबारी के दौरान कई कैदी मारे गए और घायल हुए। इजरायली सेना ने भी गाजा में चल रहे जमीनी युद्ध के दौरान अपने कई सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।

इराक में अमरीकी मिशन ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को बगदाद के भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में स्थित अमरीकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किया गया। हमले में इमारत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। साथ ही बगदाद में अमरीकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किये जाने का भी समाचार मिला है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड का कहना है कि गाजा में नरसंहार के जवाब में उसने तेल अवीव समेत कई इजरायली शहरों पर रॉकेट हमले किए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में कतर की प्रतिनिधि आलिया अहमद सैफ अल-थानी ने अपने भाषण में यह बात कही कि गल्फ कार्पोरेशन काउन्सिल के सदस्य देश इजरायली आक्रामकता की निंदा करते हैं। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ जारी आक्रामकता के लिए इज़राइल को कानूनी रूप से दोषी बताया है।

दूसरी तरफ गाजा पर जारी इजरायली बमबारी में 300 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए है। इन हमलों में अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 17500 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *