हर दिन बिगड़ते हालात से गाजा ‘डेथ ज़ोन’ बन गया है- विश्व स्वास्थ्य संगठन

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस का कहना है कि गाजा में चिकित्सा स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और कुपोषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

हर दिन बिगड़ते हालात से गाजा 'डेथ ज़ोन' बन गया है- विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने चेतावनी दी है, कि स्वास्थ्य प्रणाली की लगातार तबाही और भुखमरी के कारण गाजा ‘डेथ ज़ोन’ बन गया है। जहां एक तरफ बमबारी है तो दूसरी तरफ अमानवीय स्थिति।

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम का कहना है कि गाजा युद्ध से पहले एक फीसदी से भी कम आबादी भोजन की कमी का सामना कर रही थी और अब 15 फीसदी आबादी इस स्थिति से जूझ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने आशंका जताई है कि युद्ध लंबा खिंचने और सहायता वितरण प्रभावित होने से यह संख्या और बढ़ेगी।

महानिदेशक ने गंभीर चिंता व्यक्त की है कि वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम को गाजा के उत्तरी क्षेत्रों तक पहुँचने में कठिनाई हो रही है। वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक़, पिछले दिन उन्हें सहायता कर्मियों और मदद की ज़रूरत योग्य लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन इलाक़ों में सहायता वितरण को निलंबित करना पड़ा है।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से गाजा पर जारी इजरायली बमबारी में शहीद हुए फिलिस्तीनियों की संख्या 29 हजार 313 हो गई है, जबकि 69 हजार 333 लोग घायल हैं। मरने वालों और घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *