गाजा को मलबे का ढेर बनने की इजाजत नहीं दी जा सकती- यूरोपीय यूनियन

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने आशंका जताई है कि गाजा युद्ध लंबा खिंच सकता है और इजराइल वेस्ट बैंक में जो कर रहा है वह खतरनाक है।

गाजा को मलबे का ढेर बनने की इजाजत नहीं दी जा सकती- यूरोपीय यूनियन

अल-अरेबिया को दिए एक इंटरव्यू में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि इजरायल योजनाबद्ध तरीके से फिलिस्तीन में एक क्षेत्र को दूसरे क्षेत्र में मिलाने पर काम कर रहा है।


यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारी जोसेप बोरेल का कहना है कि गाजा को मलबे का ढेर बनने और दूसरे सोमालिया में बदलने की इजाजत नहीं दी जा सकती।


जोसेप बोरेल ने चेतावनी दी कि इज़राइल वेस्ट बैंक में जो कर रहा है उससे शांति नहीं, बल्कि युद्ध और अराजकता आएगी। इसके नतीजे में गाजा में युद्ध लंबा खिंच सकता है।

यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारी जोसेप बोरेल ने आगे कहा कि गाजा को मलबे का ढेर बनने और दूसरे सोमालिया में बदलने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

जोसेप बोरेल ने जोर देकर कहा कि यूरोपीय संघ गाजा युद्ध को समाप्त करने और फिलिस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान लागू करने के लिए अरब देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बताते चलें कि वेस्ट बैंक को लेकर यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख का बयान तब आया है जब इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में 133 बच्चों समेत 528 फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *