बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कुछ कम साबित हो रही है ‘गणपत’

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन भी सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कुछ कम साबित हो रही है 'गणपत'

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत ने रिलीज़ से पहले जितना पब्लिक को दीवाना बनाया था, रिलीज़ के बाद उसका असर कुछ फीका नज़र आया।

फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार पूरा हुआ और आज ये गणपत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को फिलहाल पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है मगर ये उम्मीद से कुछ कम है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार गणपत ने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। उम्मीद के मुताबिक़ फिल्म की शुरुआत स्लो है। अनुमान है कि ये वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

https://twitter.com/CinemaHindustan/status/1715231123209666677

टाइगर का गणपत के रूप में जबरदस्त एक्शन फैंस को लुभा तो रहा है मगर इसका असर एडवांस बुकिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।

फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है। इस कलेक्शन से पता चलता है कि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

गणपत में कृति और टाइगर के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। साउथ में इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम जाने की उम्मीद है। इसकी एक वजह विजय की लियो रिलीज होना बताई जा रही है।

गणपत फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *