गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी

इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना के जलस्तर में दो दिन के घटाव के बाद बुधवार को फिर से वृद्धि का क्रम जारी है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जहां गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है वहीं मध्य प्रदेश में बारिश का पानी केन, बेतवा एवं चंबल से यमुना में पहुंचने के कारण यमुना का जलस्तर भी बढने लगा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गंगा का जलस्तर में इजाफा हो रहा है। फाफामऊ में चार घंटे के अन्दर गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर, छतनाग में दो और नैनी में एक सेंटीमीटर का इजफा हुआ है।

बाढ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.68, छतनाग 77.25 और नैनी में 77.98 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा में पिछले 24 घंटे से जलस्तर में उफान का क्रम जारी है। मंगलवार की तुला में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 28 सेंटीमीटर, छतनाग 17 सेंटीमीटर और नैनी 16 सेंटीमीटर जलस्तर बढा है। इलाहाबाद में गंगा खतरे के निशान 84.734 से छह मीटर से अधिक नीचे बह रही एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *