बिहार में गंडक बैराज का गेट टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

पटना। वाल्मीकि नगर गंडक बराज के एक गेट के टूट जाने से बगहा पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम चंपारण के गंडक बराज के गेट नंबर 33 के गुरुवार देर रात टूट जाने से स्थिति नाजुक हो गयी है। गेट टूटने की वजह से कई गांवों में पानी भर गया है। इससे पनबिजली परियोजना को भी नुकसान हुआ है।

Gandak barrage

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से गेट पर दबाव बढ़ा था और वह टूट गया। जानकारी के मुताबिक गेट संख्या 5, 24, 22 19, 14 की स्थिति पहले से ही खराब है। पानी के दबाव की वजह से इनकी स्थिति और भी नाजुक हो गयी है। गांवों के लोग गेट टूटने की खबर से काफी दहशत में हैं। वहीं दूसरी ओर जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास ने इस मामले में कहा है कि गेट नंबर 33 में कुछ खराबी  आ गयी है जिसे ठीक किया जा रहा है। बैराज के गेट संख्या 33 का स्काडा सिस्टम फेल होने की वजह से उसे मैनुअली उठाया जा रहा था उसी क्रम में वह बंद हो गया और उसमें कुछ खराबी आ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *