ईशांत पर गौतम गंभीर का कमेंट- 4 ओवर के लिए नहीं मिलते 2 करोड़

नई दिल्ली : 20 फरवरी को हुए आईपीएल ऑक्शन में ना बिकने के कारण ईशांत शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है. Gambhir

Gambhir

गौतम ने कहा कि ईशांत शर्मा का बेस प्राइस 2 करोड़ होना उनके ना बिकने का सबसे बड़ा कारण था.

गंभीर बोले कि ईशांत एक गेंदबाज हैं और एक टी-20 मैच में सिर्फ चार ओवर ही डाल सकते हैं, इसलिए चार ओवर डलवाने के लिए कोई 2 करोड़ नहीं देता है.

गौतम गंभीर बोले कि बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी का इतना महंगा बिकना इसलिए जायज है कि वह अपनी बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी से टीम में योगदान कर सकते हैं. बेन स्टोक्स को पुणे की टीम ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा है.

गौरतलब है कि आईपीएल के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगी, हालांकि ईशांत शर्मा, इरफान पठान और चेतेश्वर पुजारा समेत कई भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.

www.naqeebnews.com

# Gambhir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *