G-23 द्वारा लगातार कांग्रेस के पुनर्गठन की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आज गुलाम नबी आजाद से मिलने की उम्मीद की जा रही है। हाल ही में हुलाम नबीआजाद के नेतृत्व में कांग्रेस के जी-23 असंतुष्टों के कोर समूह ने कांग्रेस के भविष्य पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी।

G-23 द्वारा लगातार कांग्रेस के पुनर्गठन की मांग

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस बीच कई बैठके हुईं और कपिल सिब्बल द्वारा गांधी परिवार के अलावा किसी को कांग्रेस की कमान सौपने की बात कही गई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का एक समूह लगातार हो रहे सियासी नुकसान के बाद भी गांधी परिवार के नेतृत्व पर जोर दे रहा है।

G-23 द्वारा लगातार संगठन के पुनर्गठन की मांग की जा रही है। इसने पहली बार 2020 में सोनिया गांधी को चुनावी हार और पार्टी के घटते दबदबे के बाद इसका ज़िक्र किया था।

इस समूह की ओर से बुधवार को एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका सभी स्तरों पर समावेशी और सामूहिक नेतृत्व और निर्णय लेने का एक मॉडल अपनाना था। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वे कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं और इसे किसी भी तरह से कमजोर नहीं करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *