कनाडा में शिक्षा के नाम पर 700 से ज़्यादा छात्रों के साथ फ्रॉड

2018-19 में पढ़ाई के लिए कनाडा गए 700 से अधिक भारतीय छात्रों को वापस लौटना होगा। शैक्षणिक संस्थानों में इन छात्रों के ‘प्रवेश प्रस्ताव पत्र’ नकली पाए जाने के बाद ये मामला साने आया है। । इन छात्रों को हाल ही में कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी (CBSA) की ओर से निर्वासन पत्र मिला है।

कनाडा में शिक्षा के नाम पर 700 से ज़्यादा छात्रों के साथ फ्रॉड

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेस के तहत बृजेश मिश्रा अध्यक्षता में स्टडी वीजा के लिए आवेदन किया गया था। इसके लिए प्रमुख संस्थान हंबर कॉलेज में एडमिशन फी सहित प्रति छात्र 16 लाख रुपये से अधिक का शुल्क था। इसमें हवाई टिकट और सेक्योरिटी शामिल नहीं थी।

फ्रॉड का मामला उस समय सामने आया इनमे से एक छात्र ने पीआर यानी परमानेंट रेजिडेंट के लिए आवेदन किया। एडमिशन ऑफर लेटर की जांच पर इस फ्रॉड का खुलासा हुआ CBSA द्वारा दस्तावेजों की जांच से पता चला कि छात्रों को वीजा जारी किया गयी जानकारी नकली थी।

इनमें से ज़्यादातर छात्रों ने पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ वर्क परमिट प्राप्त कर लिया है और वर्क एक्सपीरियंस भी प्राप्त कर लिया है। मगर पीआर के लिए आवेदन करने पर इस फ्रॉड का खुलासा हुआ।

जानकारों के मुताबिक़ ये एजुकेशन फ्रॉड अपनी तरह का पहला है जो कनाडा में सामने आया। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इतनी बड़ी धोखाधड़ी के पीछे कनाडा में बड़ी संख्या में आवेदन का आना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *