फ्रांस: बुर्के और हिज़ाब प बैन को तोड़ने लगी हैं मुस्लिम महिलाएं

फ्रांस में मुस्लिम महिलाएं बुरकीनी पहनने पर लगे बैन का उल्लंघन कर रही हैं। बुरकीनी एक तरह का मुस्लिम स्वीमिंग सूट है जिसमें मुंह, हाथ और पैरों को छोड़कर पूरा शरीर ढंका रहता है।

जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, फ्रांस में बुरकीनी पर लगे बैन को लेकर बहस भी गर्मा रही है। देश के दक्षिणपूर्वी शहर ग्रेनोबल में पिछले दिनों मुस्लिम महिलाओं ने एक स्वीमिंग पूल में बुरकीनी बैन का उल्लंघन किया। जिन महिलाओं ने ऐसा किया, उन पर 35 यूरो का जुर्माना लगाया गया है।

डी डब्ल्यू हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, ज्याँ ब्रो स्वीमिंग पूल भी फ्रांस के उन स्वीमिंग पूलों में शामिल हैं जिन्होंने अपने यहां बुरकीनी पर बैन लगाया हुआ है। वहां पर हाल के दिनों में कई महिलाओं में संगठित विरोध के तहत बुरकीनी बैन का उल्लंघन किया।

पिछले महीने सिटिजन अलायंस ऑफ ग्रेनोबल नाम के संगठन ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए “ऑपरेशन बुरकीनी” ग्रुप बनाया।

ये महिलाएं मांग कर रही हैं कि स्वीमिंग पूल बुरकानी बैन को हटाएं. इन पूलों में स्वीमिंग के दौरान पुरुषों को स्वीम ब्रीफ और महिलाओं को बिकनी पहननी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *