मेक्सिको में भूमिगत खान में दुर्घटना में चार खनिकों की मौत

मेक्सिको सिटी 07 जून : मेक्सिको के उत्तरी कोहुइला राज्य में एक भूमिगत खदान में दुर्घटना होने से कम से कम चार खान श्रमिकों की मौत हो गई।

मेक्सिको में भूमिगत खान में दुर्घटना में चार खनिकों की मौत

मेक्सिको के श्रम एवं सामाजिक कल्याण सचिवालय ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी। बताया जाता है कि कोहुइला भूमिगत खदान में शुक्रवार को कम से कम सात श्रमिक फंस गये थे। इससे एक दिन पहले बाढ़ के कारण खान ध्वस्त हो गया था। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी था।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आज स्थानीय समयानुसार 09.20 बजे चौथे खनिक का शव बरामद किया गया।

इससे पहले स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि खदान से तीन श्रमिकों के शव बरामद किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *