कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार की मृत्यु

कन्नौज03 फरवरी : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर होने वाले सड़क हादसे में दो यूपीडा कर्मियों समेत चार लोगाें की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक़ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे तड़के करीब पौने चार बजे तालग्राम क्षेत्र में यूपीडा मोबाइल वैन कर्मी सड़क किनारे खड़ी बस की जानकारी ले रहे थे । उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी ,जिससे वह आगे खड़ी वैन से टकरा गई।

हादसे में दो यूपीडा कर्मी तथा दो बस यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में करा दिया गया है। सूचना पर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *